PM Modi ने अब महिलाओं के लिए कर दिया है ये बड़ा ऐलान, कहा-बैंक खाते में विश्व महिला दिवस तक...

Hanuman | Monday, 03 Feb 2025 03:13:34 PM
PM Modi has now made this big announcement for women, said- by ​​World Women's Day in the bank account...

इंटरनेट डेस्क। पांच फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान का शोर आज समाप्त हो जाएगा। चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने वाले किए हैं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से भी दिल्ली की सत्ता हासिल करने के लिए कई वादे किए हैं।

अब पीएम नरेन्द्र मोदी ने चुनाव के लिए अपनी अंतिम रैली में भाजपा के संकल्प पत्र में किए गए वादों को मोदी की गारंटी बताकर उसे पूरा करने का विश्वास दिल्ली की जनता को दिया है। पीएम मोदी ने इस दौरान ऐलान कर दिया कि आठ फरवरी को भाजपा की सरकार बनने पर महिलाओं के बैंक खाते में विश्व महिला दिवस तक 2500 रुपए भेजे जाएंगे। 

खबरों के अनुसार, भाजपा की चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय बजट में 12 लाख तक आयकर छूट सहित मध्यम वर्ग, कर्मचारियों, व्यापारियों, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों व गरीबों के लिए किए गए प्रावधान की जानकारी देकर दिल्ली की जनता को साधने का प्रयास किया। 

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From Jagran



 


Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.