- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से आज ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह सहित मोदी सरकार के कई मंत्री शामिल हुए। वहीं बैठक में कांग्रेस सहित लगभग सभी दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया।
सर्वदलीय बैठक में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार के सामने संसद सत्र बुलाने क मांग रखी है। इस बात की जानकारी कांगे्रस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिाकार्जुन खडग़े ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने बताया कि इस बैठक में राहुल गांधी ने एक मांग रखी कि सरकार को संसद सत्र बुलाना चाहिए ताकि दुनिया में एक अच्छा संदेश जाए और देश को भरोसा मिले।
वहीं उन्होंने कहा कि हम चाहते थे कि इस सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री भी आएं और संक्षिप्त में अपनी बात रखें कि किस तरह भारत ने आतंकवाद के खिलाफ एक्शन लिया और हमारे जवानों ने हिम्मत दिखाई। हम हमारे जवानों को सलाम करते हैं और उनका अभिनंदन करते हैं।
हम चाहते थे कि प्रधानमंत्री खुद आकर सारी बातें बताते, जिससे सभी को उसका लाभ मिलता। वे पिछली सर्वदलीय बैठक में भी नहीं आए थे, ये बड़े दुख की बात है।
PC: telegraphindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें