PPF: हर साल करें इतना निवेश, मैच्योरिटी के समय मिलेंगे लगभग 43 लाख रुपए

Hanuman | Saturday, 14 Feb 2026 02:35:56 PM
PPF: Invest this much every year, you will get around Rs 43 lakh on maturity

इंटरनेट डेस्क। पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ निवेश के लिए एक बहुत ही शानदार सरकारी स्कीम है। इसे सुरक्षित और स्थिर रिटर्न के लिए जाना जाता है। अगर आपका भी निवेश का प्लान है तो आप इसमें निवेश कर दें। इसमें कई एफडी से भी ज्यादा ब्याज दर दी जा रही है।  

खबरों के  अनुसार, पीपीएफ में मौजूदा समय में निवेश पर 7.1 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल रहा है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में हर साल अधिकतम 1.5 लाख रुपए निवेश किया जा सकता है। वहीं इसकी अवधि 15 साल होती है।

 अगर कोई व्यक्ति 15 साल तक हर साल 1.5 लाख रुपए निवेश करता है तो उसका कुल निवेश 22.5 लाख रुपए होगा। मौजूदा ब्याज दर के हिसाब से मैच्योरिटी के समय निवेशक को लगभग 42 से 43 लाख रुपए की मोटी राशि मिलेगी। विशेष बात ये है कि पीपीएफ का रिटर्न पूरी तरह टैक्स फ्री होता है।

PC:  moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From abplive



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.