Salary increase: सरकार नए साल में कमर्चारियों को दे सकती है बड़ा तोहफा, बढ़ेगी फिर से सैलेरी

Samachar Jagat | Tuesday, 26 Dec 2023 11:11:17 AM
Salary increase: Government can give a big gift to employees in the new year, salary will increase again

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को पूरा ख्याल रखती है और समय समय पर उनके लिए कई तरह की घोषणाए करती रहती है। ऐसे में नए साल के मौके पर भी सरकार कर्मचारियों को खुश कर सकती है और उन्हें बढ़ी हुई सैलेरी का तोहफा दे सकती है। ऐसे में केंद्र सरकार 48 लाख कर्मचारियों को खुश कर सकती है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह खबर सालों से की जा रही फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की डिमांड से जुड़ी हुई है। 1 फरवरी को अंतरिम बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में इजाफा कर सकती है। जिसके बाद केंद्रीय कर्मियों की बेसिक सैलरी में इजाफा हो जाएगा।

अंतरिम बजट के बाद देश में आम चुनाव का ऐलान हो जाएगा। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों को खुश करने के लिए बजट में ये ऐलान हो सकता है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों को फायदा होगा। 

pc- mpbreakingnews.in

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.