Accident Update : चित्रकूट में पिकअप ने सड़क किनारे सो रहे लोगों को रौंदा, पांच की मौत

Samachar Jagat | Saturday, 09 Jul 2022 11:12:51 AM
Accident Update : Pickup tramples people sleeping on the roadside in Chitrakoot, five killed

चित्रकूट : उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के भरतकूप थाना अंतर्गत सड़क किनारे सो रहे ग्रामीणों को एक बेकाबू पिकअप गाड़ी ने रौंद दिया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गयी और कुछ अन्य घायल हो गये। पुलिस के अनुसार शनिवार को तड़के हुई इस दुर्घटना में घायल हुए ग्रामीणों को इलाज के लिये स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इनमें तीन की हालत गंभीर बतायी गयी है। घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सूबे की राजधानी लखनऊ से प्राप्त जानकारी के अनुसार योगी ने अपने शोक संदेश में मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को दुर्घटना में घायल हुए लोगों का तत्काल समुचित उपचार कराए जाने और राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने पिकअप चालक रोहित यादव के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये हैं। पुलिस ने पिकअप चालक रोहित यादव को गिरफ्तार कर लिया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.