Rajasthan: वसुंधरा राजे ने कहा- हम कभी भी कुछ भी हल्के में नहीं ले सकते, क्या लग रहा है बेटे की हार का डर?

Samachar Jagat | Friday, 26 Apr 2024 10:39:16 AM
Rajasthan: Vasundhara Raje said- We can never take anything lightly

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आज 13 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है। आज कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। लोगों द्वारा इन सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है। प्रदेश के कई दिग्गजों ने भी आज मतदान किया है। उनमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, अशोक गहलोत, केन्द्रीय मंत्री गजेंन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशाी सहित कई दिग्गज शामिल हैं।

वसुंधरा राजे ने आज सुबह 7 बजकर 25 मिनट पर झालावाड़ के हाउसिंग बोर्ड स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया। उन्होंने मतदान करने के बाद मीडिया से भी बात की है। उस दौरान उन्होंने कहा कि उनका परिवार झालावाड़ से चुनाव लड़ रहा है, पूरे लोकसभा क्षेत्र की जनता उनका परिवार है, ऐसे में वह पूरी तरह जीते को लेकर आश्वस्त हैं। 

बेटे दुष्यंत सिंह को लेकर कही ये बड़ी बात
उन्होंने अपने बेट दुष्यंत सिंह को लेकर भी बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि दुष्यंत को अच्छा समर्थन मिल रहा है। उन्हें विश्वास है कि दुष्यंत सिंह इस बार भी इतिहास रचेंगे। हालांकि, इस दौरान उन्होंने यहां तक बोल दिया कि हम कभी भी कुछ भी हल्के में नहीं ले सकते, सब कुछ भगवान और मतदाताओं के हाथ में है। 

सुबह करो मतदान और शाम को कन्यादान
वहीं मतदान से पहले पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने एक ट्वीट कर  लोगों से मतदान करने की अपील की थी। उन्होंने आज इस संबंध में ट्वीट किया कि पहले करें मतदान, फिर करें कन्यादान! आज 2 सावे हैं। एक कन्यादान का और दूसरा मतदान का। दोनो ही जरूरी हैं। इस लिए सुबह करो मतदान और शाम को कन्यादान। मेरा सभी मतदाताओं से आग्रह है कि अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए विकास, उन्नति और समृद्धि को चुनें। मतदान आपका कर्तव्य है और इस लोकतंत्र की ताक़त भी। याद रहे, आपका एक-एक वोट बहुत महत्वपूर्ण है। 

PC: twitter



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.