लोकेश शर्मा के खुलासे के बाद PM Modi ने पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के बारे में बोल दी ये बड़ी बात

Samachar Jagat | Friday, 26 Apr 2024 10:57:51 AM
After Lokesh Sharma's revelations, PM Modi said this big thing about the previous Gehlot government

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा के खुलासे के बाद पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशना साधा है।  खबरों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दूसरे चरण के मतदान से पहले उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार पर इस मामले में जमकर निशाना साधा है। बरेली जिले में आयोजित एक जनसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अशोक गहलोत को ओएसडी रहे लोकेश शर्मा का नाम लिए बिना कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला है। 

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि राजस्थान की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में पेपर लीक होते थे, अब उसका खुद का ही पेपर लीक हो गया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के अपने ही लोगों ने बड़े खुलासे किए हैं, इस कारण लोगों को कांग्रेस से सतर्क रहना होगा। 

खुद पेपर लीक में शामिल थी गहलोत सरकार
इस दौरान पीएम मोदी का पूर्ववर्ती गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा कि गहलोत सरकार खुद पेपर लीक में शामिल थी, इसलिए पेपर लीक माफिया पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

लोकेश शर्मा ने किया था ये खुलासा
गौरतलब है कि अशोक गहलोत के पूर्व ओएसडी लोकेश शर्मा ने हाल ही में जयपुर में पीसी में कहा कि साल 2020 में जब अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर संकट के बादल छाए थे, तब एक ऑडियो टेप वायरल हुआ था। जिसके आधार पर भारतीय जनता पार्टी पर कांग्रेस विधायकों के खरीद-फरोख्त की बात कही गई थी। लोकेश शर्मा ने बताया था कि ये ऑडियो टेप अशोक गहलोत ने ही मुझे दी थी। अशोक गहलोत के कहने पर ही मैंने वो टेप मीडिया को दिए थे। उन्होंने इस दौरान पेपर लीग को लेकर भी बड़ा बयान दिया था।

PC: twitter
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.