Alwar: बच्ची को मिठाई का लालच देकर मस्जिद ले गया मौलवी, किया दुष्कर्म, पहुंच गई मां तो…

Hanuman | Wednesday, 05 Nov 2025 08:43:24 AM
Alwar: A cleric lured a girl with sweets and took her to a mosque, raped her

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के अलवर पॉस्को कोर्ट ने 5 साल की मासूम बच्ची से रेप के दोषी मौलवी को कड़ी सजा सुना दी है। कोर्ट ने दोषी को कठोर आजीवन कारावास और साढ़े 6 लाख के जुर्माने की कठोर सजा सुनाई है। डीग जिले के खेसती निवासी मौलवी सजद ने बच्ची को मिठाई का लालच देकर उसके साथ दरिंदगी की थी। खबरों के अनुसार, इस संबंध में पीड़िता के पिता ने सितंबर 2024 को मामला दर्ज करवाया था।

पीड़िता के पिता ने बताया कि 22 सितंबर 2024 को मौलवी सजद उसकी 5 साल की बेटी को मिठाई देने के बहने मस्जिद में ले गया था। यहां पर मौलवी दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। जब बच्ची की मस्जिद पहुंची तो मौलवी सजद वहां से फरार हो गया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने मौलवी को बस स्टैंड से गिरफ्तार किया था। वह भागने की फिराक में था। इस मामले में अब न्यायालय ने सजा सुनाई है।

PC:  bhaskar 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.