- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के कोटा जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में बस सवार 3 लोगों की मौत हुई, जबकि 23 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। खबरों के अनुसार, ये दिल दहला देने वाला सड़क हादसा शहर के आरके पुरम थाना इलाके में स्थित हैंगिंग ब्रिज के पास नया गांव के नजदीक हुआ।
यहां पर एक तेज रफ्तार स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। स्पीड अधिक होने के कारण बस उछलकर सड़क के दूसरी ओर तरफ जाकर पलट गई। इससे बस सवार में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 23 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना का शिकार हुई बस अहमदाबाद से मध्य प्रदेश के भिंड और मुरैना की ओर जा रही थी। जिस समय ये हादसा हुआ तब अधिकांश यात्री सौ रहे थे। हादसे के बाद घटना स्थल पर चीख-पुकार और कोहराम मच गया। बस में 60 से ज्यादा सवारियां थीं । हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें