चुनाव से पहले CP Joshi ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना, अब बोल ये बड़ी बात 

Samachar Jagat | Tuesday, 24 Oct 2023 01:18:50 PM
Before elections, CP Joshi targeted Gehlot government, now say this big thing

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि दौसा के कालाखो गांव में पुजारी रामजीलाल शर्मा की लाठियों से पीट पीट कर नृशंस हत्या प्रदेश की कानून व्यवस्था पर एक बहुत बड़ा धब्बा है। यह पहली बार नहीं है।

पिछले पांच वर्षों में ऐसी कई जघन्य घटनाएं हो चुकी हैं। दौसा जिले में पुजारी को जिंदा जलाने का घटनाक्रम भी हो चुका है। आखिर ये घटनाएं बार बार क्यों होती हैं? क्यों प्रशासन और पुलिस का अपराधियों में खौफ नहीं है। जब कोई सरकार अपराधियों में भय का माहौल पैदा नहीं कर पाती है, उनसे सांठ गांठ करती है, तब ऐसी घटनाएं घटित होती हैं।

अब वक्त जनता का है। 25 नवंबर को ईवीएम मशीन का बटन दबाते समय एक ही बात ध्यान में रखें कि जिस कांग्रेस सरकार ने हमें खून के आंसू रुलाए हैं, उनको कमल का बटन दबाकर वोट की पेटी में दफन करना है।

PC: arlivenews.



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.