- SHARE
-
इंटरेनट डेस्क। पति-पत्नी के बीच का रिश्ता आपसी विश्वास पर टिका होता है, लेकिन बेंगलुरु से एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। यहां पर एक महिला पर अपने ही पति के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए पैसे मांगने का आरोप लगा है।
यहां पर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी ही पत्नी के खिलाफ इस प्रकार की शिकायत पुलिस से की है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने शिकायत की कि पत्नी रोज उनके साथ रहने के लिए 5000 रुपए मांगती है। खबरों के अनुसार, सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने आरोप लगाया कि पत्नी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए पैसे मांगती थी।
खबरों के अनुसार, श्रीकांत नामक व्यक्ति ने वैवाहिक साइट के माध्यम से मुलाकात कर अगस्त 2022 में बिंदुश्री से विवाह किया था। मानसिक रूप से प्रताडि़त पति ने आरोप लगाया कि शादी से पहले ही बिंदुश्री की मां ने पैसे मांगे। इसके बाद उसने सास के खाते में 3 लाख रुपए ट्रांसफर करने का दावा किया।
PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें