Bihar: घर में घुसकर महिला के साथ गंदा काम करने लगा युवक, आ गया ससुर तो...

Hanuman | Wednesday, 26 Feb 2025 09:30:25 AM
Bihar: A young man entered the house and started doing dirty things with the woman, when the father-in-law came...

इंटरनेट डेस्क। बिहार से एक बार फिर से मानवता को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। अब ऐसा मामला बेतिया से सामने आया है। यहां के मुफस्सिल थाना के एक गांव में युवक पर महिला के घर में घुस कर उसके साथ बलात्कार करने का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। 

पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि इस मामले में गांव के मो. शेराज तथा उसके परिवार के चार सदस्यों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि महिला का पति दिल्ली में मजदूरी करता है। महिला अपने छोटे बच्चे के साथ घर में रहती है। मो. शेराज धमकी देकर कई बार बलात्कार का प्रयास किया। उसने महिला व उसके बेटे की हत्या की धमकी दी। 

महिला ने इसका विरोध कर मचा दिया शोर 
पुलिस ने बताया कि 21 फरवरी की रात नौ बजे महिला ने बेटे को खाना खिलाकर सुला दी। इसके बाद शेराज घर में घुस गया। वह महिला के साथ बलात्कार का प्रयास करने लगा। महिला ने इसका विरोध कर शोर मचाया तो बगल में रह रहे उसका ससुर वहां पर पहुंच गया। इसक बाद आरोपी शेराज  ससुर को धक्का दे कर  फरार हो गया। अगले दिन सुबह सात बजे पीडि़ता थाना जा रही थी तो आरोपी व उसके परिवार के लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही किसी प्रकार का अन्य खुलासा हो सकता है।

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.