राहुल गांधी को भेजा गया 'नया कुर्ता', चंदे के लिए काटे सौ-सौ रुपए के चेक...!

Samachar Jagat | Thursday, 19 Jan 2017 07:41:15 PM
bjp workers of kota send new kurta as a gift for rahul gandhi

कोटा। राहुल गांधी कहीं फटा हुआ कुर्ता पहन कर विदेश न चले जाएं और इसे कहीं देश की नाक न कट जाए...इसके लिए राहुल गांधी के लिए नया कुर्ता खरीदा गया है। यह कहना है राजस्थान को कोटा शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं का।

कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के फटे कुर्ते को सिलवाने के लिए गुरुवार को राजस्थान के कोटा शहर से कई लोगों ने 100-100 रुपए के चेक काट कर भेजे हैं।

कुर्ता भिजवाने वाले कार्यकर्ता मयंक के अनुसार फटा कुर्ता दिखा पहनकर राहुल गांधी कही विदेश न चले जाए और देश की नाक न कटवा दें... इसलिए उनके लिए नया कुर्ता भिजवा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले 16 जनवरी को राहुल गांधी ने उत्तराखंड के ऋषिकेश में पीएम मोदी के कपड़ों पर तंज़ कसते हुए भरी सभा में अपना फटा कुर्ता दिखाया था।

राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा था, 'मोदी हमेशा गरीबों की बात करते हैं लेकिन कभी गरीबों के साथ नहीं दिखते। मोदी के कुर्ते कभी फटते नहीं हैं लेकिन वो फटे कपड़े वालों की बात करते हैं।' इसी दौरान राहुल गांधी ने अपने कुर्ते की जेब में हाथ डाला और उनका हाथ कुर्ते के बाहर आ गया था।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने ट्विटर के जरिए राहुल गांधी का पता मांगा था लेकिन उसका कोई जवाब नहीं दिया गया। बहरहाल, उन्होंने गांधी का पता लगा लिया है और उनके स्थायी पते पर यह कुर्ता उन्हें भेंट स्वरूप भेजा गया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर नोटबंदी के खिलाफ नोटंकी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब एटीएम से 4500 रूपए निकल रहे थे तब भी राहुल गांधी विदेश यात्रा कर आते थे और नोटबंदी का विरोध करते थे लेकिन अब 10 हजार रूपए निकासी होने लगे हैं तभी राहुल गांधी की नोटंकी जारी है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.