Dotasra ने चौमूं विवाद को लेकर थानाधिकारी को लिया निशाने पर, कहा- उन्हें लगने लगा है कि वे चुनाव…

Hanuman | Saturday, 27 Dec 2025 04:15:18 PM
Dotasra targeted the Police Station Officer over the Chomu dispute

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने चौमूं में मस्जिद के बाहर हुए बवाल को लेकर अब थानाधिकारी को निशाने पर लिया है। सीकर से अलवर जाते समय पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कोटपूतली में डोटासरा का जोरदार स्वागत किया है।

इस दौरान डोटासरा ने चौमूं में मस्जिद के बाहर बवाल को प्रशासनिक विफलता करार दिया है। वहीं पूर्व शिक्षा मंत्री डोटासरा ने चौमूं थानाधिकारी प्रदीप शर्मा को भी निशाने पर लिया है।

खबरों के अनुसार, उन्होंने मीडिया के सामने थानाधिकारी को लेकर बोल कि कहा कि कुछ गतिविधियों के जरिए उन्हें अनावश्यक लोकप्रियता मिली है और उन्हें लगने लगा है कि वे चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाए कि जहां उच्च न्यायालय का लंबे समय से स्थगन है, वहां जानबूझकर कार्रवाई करना अधिकारों का दुरुपयोग है।

वहीं उन्होंने इस दौरान अरावली को लेकर भजनलाल सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जल्द ही “अरावली बचाओ अभियान” के तहत पूरे प्रदेश में रैलियों का आयोजन करेगी।

PC: theweek
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.