Election : गोला गोकर्णनाथ सीट पर उपचुनाव में मतदान शुरू

Samachar Jagat | Thursday, 03 Nov 2022 11:39:30 AM
Election : Voting begins in Gola Gokarnath seat by-election

लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी जिले की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिये गुरुवार को तय समय से सुबह 07:00 बजे मतदान शुरू हो गया। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक शुरुआती दो घंटे में 10.09 प्रतिशत मतदान हो गया। इस सीट पर उपचुनाव में सुबह 07:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक मतदान होगा।

गौरतलब है कि यह सीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक अरविद गिरि के निधन के कारण रिक्त हुयी है। भाजपा ने इस सीट पर गिरि के पुत्र अमन गिरि को उम्मीदवार बनाया है। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने विनय तिवारी को चुनाव मैदान में उतारा है। सपा और भाजपा के उम्मीदवारों सहित इस सीट पर कुल 07 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें एक महिला प्रत्याशी भी शामिल है।

इस सीट पर 3.91 लाख मतदाता कल अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इनमें 2.06 लाख पुरुष और 1.85 लाख महिला मतदाताओं के अलावा 25 मतदाता तृतीय लिग के हैं। आयोग के अनुसार मतदान के शुरुआती दो घंटों में 10.09 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।
मतदान पर नजर रखने के लिये एक व्यय प्रेक्षक और एक सामान्य प्रेक्षक तैनात किये गये हैं। मतदान के लिये 222 मतदान केन्द्रों पर 441 मतदेय स्थल बनाये गये हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.