राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री Sachin Pilot को है अब इस बात की उम्मीद, बोल दी है बड़ी बात

Hanuman | Wednesday, 07 Aug 2024 03:32:18 PM
Former Deputy Chief Minister of Rajasthan Sachin Pilot is now hopeful of this, has said something big

इंटरनेट डेस्क। भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को आज पेरिस ओलंपिक 2023 की कुश्ती स्पर्धा से अयोग्य घोषित किए जाने पर राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।  

सचिन पायलट ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है। राजस्थान कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने इस संबंध में आज ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि विश्व के श्रेष्ठ पहलवानों को पराजित कर ओलंपिक रेसलिंग के फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बना चुकीं विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

हम उम्मीद करते हैं कि भारतीय ओलंपिक संघ मजबूती से विनेश का पक्ष रखेगा और न्याय दिलवाएगा। हर चुनौती का डटकर मुकाबला करना ही एक असली चैंपियन की पहचान होती है। विनेश, आप हौसले को मजबूत रखिए और अपने परिश्रम पर विश्वास रखिए। देश हमेशा आपके साथ है। 
विनेश फोगाट ने 50 किलोग्राम भार वर्ग की कुश्ती स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई थी। आज अधिक वजन होने के कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया।

PC:  aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.