- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार द्वारा नगर निकाय चुनावों से पहले जयपुर ग्रेटर नगर निगम और जयपुर नगर निगम हेरिटेज के विलय को मंजूरी दिए जाने को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में गुजरात का उदाहरण देते हुए भाजपा सरकार पर तंज कसा है।
अशोक गहलोत ने इस संबंध में आज सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। पूर्व सीएम ने एक्स के माध्यम से कहा कि जनवरी, 2025 में गुजरात सरकार ने वहां नगर निगमों की संख्या बढ़ाते हुए 9 नए नगर निगम बनाए जिसकी वजह शहरी विकास को तेज करना बताया गया।
गुजरात मॉडल को भाजपा सरकारें आदर्श मानती हैं, परन्तु राजस्थान की भाजपा सरकार इस गुजरात मॉडल को पूरी तरह फेल मानती है, इसलिए ही यहां सुनियोजित शहरी विकास के लिए जनसंख्या के अनुपात में हमारी सरकार के दौरान बनाए गए नगर निगमों, नगर पालिकाओं की संख्या को घटाया जा रहा है। ऐसा देश में संभवत: पहला उदाहरण होगा जिसमें विकास के क्रम में सरकार उल्टी दिशा में चल रही है।
PC: ani
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें