प्रियंका गांधी कब तक झूठ का सहारा लेकर राजस्थान की जनता को गुमराह करने की कोशिश करेंगी: Rajendra Rathore

Hanuman | Saturday, 21 Oct 2023 09:28:25 AM
How long will Priyanka Gandhi try to mislead the people of Rajasthan by resorting to lies: Rajendra Rathore

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने भगवान श्री देवनारायण जी के मालासेरी डूंगरी मंदिर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिफाफा डालने के प्रियंका गांधी के बयान को लेकर निशाना साधा है।  भाजपा विधायक राजेन्द्र राठौड़ ने इस मामले में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात कही है। 

राजेन्द्र राठौड़ ने इस संबंध में ट्वीट किया कि जब पुष्टि ही नहीं थी, तो झूठ कहा ही क्यों ? कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी कब तक झूठ का सहारा लेकर राजस्थान की जनता को भ्रमित और गुमराह करने की कोशिश करेंगी।

भगवान श्री देवनारायण जी के मालासेरी डूंगरी मंदिर में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने लिफाफा नहीं बल्कि दानपेटी में नगद राशि डाली थी। प्रदेश की जनता सब समझती है। वह कांग्रेस की झूठी बातों में नहीं फंसेगी।

PC: economictimes 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.