Jaipur: रात को प्रेमिका ने अपने लिव-इन पार्टनर के साथ कर दिया कुछ ऐसा, फिर…

Hanuman | Saturday, 25 Apr 2026 02:30:46 PM
Jaipur: At night, a girlfriend did something shocking to her live-in partner

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर से अब एक चौंकाने वाला मामला आया है। यहां पर एक प्रेमिका ने अपने लिव-इन पार्टनर के साथ कुछ ऐसा कर दिया है, जिसके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। प्रेमिका ने अपने लिव-इन पार्टनर युवक के पेट और सीने पर चाकू से कई वार किए।  

खबरों के अनुसार, दोनों इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद से साथ में रह रहे थे। इस संबंध में युवक ने प्रेमिका के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।  दूसरी ओर युवती ने भी लिव-इन पार्टनर युवक के खिलाफ शराब के नशे में मारपीट और परेशान करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि खोराबीसल निवासी 40 साल के युवक पर चाकू से हमला हुआ है।

वह अब निजी हॉस्पिटल में भर्ती है। वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। करीब 5 साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए युवती के साथ दोस्ती हुई थी। इसेक बाद आपसी सहमति से लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगे। 18 अप्रैल की रात प्रेमिका ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया।

PC:  artphotolimited
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.