Jharkhand: अर्धनिर्मित मकान में छह लोगों ने बारी-बारी से किया दुष्कर्म, जब बेहोश हो गई लड़की तो...

Hanuman | Saturday, 08 Feb 2025 09:23:32 AM
Jharkhand: Six people took turns raping a girl in a semi-constructed house, when the girl fainted...

इंटरनेट डेस्क। झारखंड से अब दुष्कर्म का ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आपको भी गुस्सा आ जाएगा। अब यहां विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का घिनौना मामला प्रकाश मे आया है। पीडि़ता ने इस संबंध में पुलिस थाने में छह लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया है। 

पुलिस ने मामले में अपनी जांच शुरू कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,जबकि एक अभी भी फरार है।  पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि 3 फरवरी को नाबालिग सरस्वती पूजा के दिन रात नौ बजे वह घर पर अकेली थी। इस दौरान मां पूजा में शामिल होने के लिए गांव के विद्यालय गई हुई थी। इस दौरान एक नाबालिग आरोपी घर आपकर लडक़ी को सरस्वती पूजा का पंडाल घूमाने का झांसा देकर एक अर्धनिर्मित मकान में ले गया। यहां पर आरोपी ने लडक़ी के साथ मारपीट कर जबरन दुष्कर्म करने लगा।

इसके बाद वहां पर पवन यादव, सोनु कुमार, विक्की कुमार, रेहन कुमार तथा संदीप कुमार भी आ गए। इसके बाद इन सभी लोगों ने लडक़ी को बारी-बारी से अपनी हवस का शिकार बनाया। इससे लडक़ी बेहोश हो गई थी। 

पीडि़ता को अगले दिन सुबह चार बजे होश
पुलिस ने बताया कि पीडि़ता को अगले दिन सुबह चार बजे होश आया तो उसने खुदको घर के बरामदे में लेटी पाया। इसके बाद पीडि़ता ने इस बात की जानकारी मां को दी। इसके बाद पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस द्वारा मामले पर त्वरित संज्ञान लेकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में तथा एक नाबालिग आरोपी को बाल सुधार संप्रेषण गृह भेज दिया गया है।
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.