Rajasthan Assembly Elections:  आचार संहिता लगने से ठीक पहले अशोक गहलोत ने उठाया अब ये बड़ा कदम 

Samachar Jagat | Wednesday, 04 Oct 2023 11:36:33 AM
Rajasthan Assembly Elections: Ashok Gehlot took this big step just before the implementation of the code of conduct

जयपुर। इस साल के अन्त में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता  लगने से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा कदम उठाया है।

सीएम गहलोत ने अब आंगनबाड़ी केन्द्रों के सुदृढ़ीकरण के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया है। सीएम गहलोत ने अब प्रदेश के सभी 6204 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को मुख्य आंगनबाड़ी केंद्रों में क्रमोन्नत किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 

अशोक गहलोत ने इन मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों को क्रमोन्नत करने पर आने वाले अतिरिक्त वित्तीय भार के लिए कुल 56.72 करोड़ रुपए में से राज्यांश के रूप में 41.32 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी दी है। इस मंजूरी से मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बढ़ते कार्यभार को कम किया जा सकेगा। साथ ही, केन्द्रों पर आधारभूत सुविधाओं का विस्तार और विकास होगा।

गौरतलब है कि वर्तमान में प्रदेश में कुल स्वीकृत आंगनबाड़ी केन्द्रों की संख्या 55,816 और मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों की संख्या 6,204 है। सीएम गहलोत के इस कदम से लोगों को फायदा मिलेगा।  

PC:  freepressjournal



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.