Lok Sabha Elections: अशोक गहलोत ने अब अपने बेटे वैभव को लेकर बोल दी ये बड़ी बात

Samachar Jagat | Friday, 05 Apr 2024 08:56:13 AM
Lok Sabha Elections: Ashok Gehlot has now said this big thing about his son Vaibhav

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इन दिनों जालौर लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और अपने बेटे वैभव गहलोत के समर्थन में जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। अशोक गहलोत ने अब जालौर को जनता से वैभव गहलोत को लोकसभा चुनाव जिताने की अपील की है।

अशोक गहलोत ने इस संबंध में ट्वीट भी किया है। राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने इस संबंध में ट्वीट किया कि मैं वैभव को आपको सुपुर्द करता हूं। यह चुनाव सिर्फ एक चुनाव जैसा नहीं बल्कि संविधान, लोकतंत्र, जनहित की योजनाओं और चुनावों को ही बचाने का चुनाव है।

दशकों की मांग सांचौर को जिला बनाना हो या पेंशन में स्वत: वृद्धि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने सामाजिक सुरक्षा में राजस्थान दुनिया में चर्चा का केंद्र बना दिया। आज बहुत समय के बाद हम हमारी धर्मपत्नी के साथ किसी राजनीतिक मंच पर एक साथ वैभव को जनसेवा के लिए आपको सुपुर्द करने आए हैं। क्योंकि यह अवसर विशेष है। क्षेत्र की तरक्की के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद जरूर दें।

गौरतलब है राजस्थान में इस बार दो चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। यहां पर 19 और 26 अप्रैल को मतदान होगा। 

PC: twitter
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.