Lok Sabha elections: झालावाड़ में अशोक गहलोत ने भाजपा पर लगा दिया ये आरोप

Samachar Jagat | Monday, 22 Apr 2024 08:58:51 AM
Lok Sabha elections: Ashok Gehlot made this allegation on BJP in Jhalawar

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान में दूसरे चरण के मतदान को लेकर जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने रविवार को प्रदेश में कई स्थानों पर चुनावी प्रचार किया। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने रविवार को झालावाड़ संसदीय सीट की कांग्रेस प्रत्याशी उर्मिला जैन भाया के समर्थन में छीपाबड़ोद कस्बे में आयोजित जनसभा में अब भाजपा को लेकर बड़ा बयान दिया है।

इस चुनावी सभा में अशोक गहलोत ने बीजेपी पर भ्रष्टाचार और श्रीराम की भक्ति का सर्टिफिकेट बांटने का आरोप लगाया है। इस चुनावी सभा में पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि क्या हम राम भक्त नहीं हैं ? देश का हर व्यक्ति राम भक्त है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी नहीं मानती है। भाजपा सर्टिफिकेट देती है।  उन्होंने इस दौरान यहां तक बोल दिया कि भारतीयज जनता पार्टी ने एक वॉशिंग मशीन लगाई हुई है, जिसके लिए पहले वह कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं को भ्रष्टाचारी बताती है। इसके बाद में ये नेता जब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो जाते हैं, तब मशीन में घुल जाते हैं। ऐसा कब तक चलेगा। 

चुनावी बॉन्ड को लेकर साधा निशाना
इस दौरान उन्होंन चुनावी बॉन्ड को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने इस दौरान बोल दिया कि चुनावी बॉन्ड के माध्यम से इन्होंने देश लूट लिया। सीबीआई और ईडी के जरिए धमकाकर हजारों-करोड़ों रुपए जमा कर लिया। 

कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया गारंटी कार्ड
पूर्व सीएम गहलोत ने इस दौरान कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र को गारंटी कार्ड बताया है। उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक डॉक्यूमेंट बताते हुए कहा कि इससे हर महिला को एक लाख रुपए सालाना मिलेंगे। 

PC: twitter 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.