Lok Sabha Elections: कांग्रेस के जयपुर शहर सीट से उम्मीदवार प्रताप सिंह खाचरियावास के पास है इतनी संपत्ति

Samachar Jagat | Saturday, 30 Mar 2024 11:20:46 AM
Lok Sabha Elections: Congress' Jaipur City seat candidate Pratap Singh Khachariyawas has this much property

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस ने राजस्थान की जयपुर शहर लोकसभा सीट से प्रताप सिंह खाचरियावास को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर उनका मुख्य मुकाबला भाजपा की मंजू शर्मा से होगा। जयपुर सीट पर 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा।

आज हम आपको प्रताप सिंह खाचरियावास की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे है। लोकसभा चुनाव 2024 के नामांकन के साथ दिए गए शपथ पत्र के अनुसार, प्रताप सिंह खाचरियावास की चल संपत्ति 1.58 करोड़ रुपए है। पिछले पाच माह में उनकी संपत्ति में 1.31 करोड़ रुपए की कमी आई है।

नवंबर 2023 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए शपथ पत्र में उन्होंने अपनी चल संपत्ति 2.89 करोड़ रुपए बताई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि करोड़ों रुपए की संपत्ति होने के बावजूद उनके पास कोई वाहन नहीं है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने जयपुर शहर सीट से पहले सुनील शर्मा को टिकट दिया था, लेकिन पार्टी ने बाद मेें इस टिकट को बदल दिया है।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.