Lok Sabha Elections: सचिन पायलट ने दौसा में भाजपा पर लगा दिया ये गंभीर आरोप

Samachar Jagat | Wednesday, 10 Apr 2024 09:42:57 AM
Lok Sabha Elections: Sachin Pilot made this serious allegation against BJP in Dausa

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव के पहले चरण की तारीख नजदीक आते ही राजस्थान में नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इसी बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भारतीय जनता पार्टी पर एक बड़ा आरोप लगाया है। राजस्थान कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पालयट ने दौसा में भाजपा सरकार पर धार्मिक राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि यह देश के लोकतंत्र के लिए अनुकूल नहीं है। 

लोगों से लोकतंत्र बचाने के लिए कांग्रेस का समर्थन करने की अपील की
राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने इस दौरान लोगों से लोकतंत्र बचाने के लिए कांग्रेस का समर्थन करने की अपील की। पूर्व केन्द्रय मंत्री सचिन पायलट ने पायलट ने दौसा में कांग्रेस प्रत्याशी मुरारीलाल मीणा और भरतपुर में कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव के समर्थन में आयोजित जनसभाओं में हिस्सा लेेकर ये बड़ी बात कही है।

 

विकास के बारे में बात करने में विफल रहने पर धार्मिक मुद्दे उठाती है भाजपा
सचिन पायलट ने जनसभा में भारतीय जनता पार्टी के लिए यहां तक बोल दिया कि बीजेपी भाजपा जब विकास के बारे में बात करने में विफल रहती है तो वह धार्मिक मुद्दे उठाती है।  इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का भी जिक्र किया है। वहीं उन्होंने जनसभा में बोल दिया कि भारतीय जनता पार्टी ने संसद में जनता की आवाज दबाने के लिए विपक्ष के 147 सांसदों को निलंबित कर दिया। उन्होंने महंगाई को लेकर भी केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के राज में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के पार पहुंच गई है। 

PC: twitter
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.