- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। मध्यप्रदेश से अब दुष्कर्म का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। अब यहां के डिंडौरी से ये शर्मनाक वारदात सामने आई है। यहां पंचायत विभाग के एक सहायक अभियंता द्वारा 35 वर्षीय महिला से कार में दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने सहायक अभियंता पंकज सिंह परिहार पर ये गंभीर आरोप लगाया है। पीडि़ता ने मामला दर्ज करवाया कि पंकज सिंह ने उसे सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर डिंडौरी बुलाया और फिर अमरकंटक ले जाकर कार में उसके साथ दुष्कर्म किया।
खबरों के अनुसार, सहायक अभियंता पंकज सिंह परिहार और पीडि़त महिला के बीच कुछ समय से बातचीत हो रही थी। महिला सरकारी विभाग में नौकरी करना चाहती थी। आरोपी सहायक अभियंता पंकज सिंह परिहार ने पंचायत विभाग में खाली पदों की बात करते हुए महिला को मिलने के लिए बुलाया। डिंडौरी पहुंचने पर आरोपी ने महिला से कहा कि जिस वरिष्ठ अधिकारी से मिलवाना है वह अमरकंटक में हैं। इसके बाद सहायक अभियंता पंकज महिला को अपनी निजी कार से अमरकंटक ले गया।
कार को सुनसान जगह पर किया दुष्कर्म
महिला ने पुलिस को बताया कि सहायक अभियंता पंकज ने अमरकंटक पहुंचने के बावजूद किसी अधिकारी से मुलाकात नहीं करवाई। शाम होते-होते जबलपुर लौटते समय कुंडम क्षेत्र में पंकज सिंह रास्ते में शराब पी और कार को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीडि़ता ने देर रात कुंडम थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें