Donald Trump की धमकी के बाद अजीत डोभाल ने किया बड़ा ऐलान, अमेरिका के साथ व्यापारिक रिश्तों में बढ़ सकता है तनाव

Hanuman | Friday, 08 Aug 2025 08:45:27 AM
After Donald Trump's threat, Ajit Doval made a big announcement, tension may increase in trade relations with America

इंटरनेट डेस्क। भारतीय वस्तुओं के अमेरिका में प्रवेश पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लगाने के बाद एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इसी साल के अंत में भारत आएंगे। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने इस बात की जानकारी दी है।

 ये खबर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका देने वाली है।  रूस से तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद जीत डोभाल ने इस बात की जानकारी दी है। डोनाल्ड ट्रंप की धमकी को लेकर भारत ने साफ कहा कि राष्ट्रीय हित से कोई समझौता नहीं करेंगे। 

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने बताया कि बहुत जल्द रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के दौरे पर आएंगे। हालांकि रूसी राष्ट्रपति के भारत दौरे को लेकर अभी तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। पुतिन का ये भारत दौरा इसी साल के अंत में होने की संभावना है।  इससे अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक रिश्तों में तनाव और बढ़ सकता है। ट्रंप पहले ही भारत पर और प्रतिबंध लगाने की बात बोल चुके हैं। 

PC: jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.