Maharashtra : मुंबई के विले पार्ले में एलआईसी दफ्तर में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Samachar Jagat | Saturday, 07 May 2022 09:42:02 AM
Maharashtra ; Fire breaks out at LIC office in Mumbai's Vile Parle, no casualties

मुंबई : मुंबई के उपनगर विले पार्ले में जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के कार्यालय में शनिवार सुबह आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि विले पार्ले पश्चिम में एसवी रोड पर स्थित दो मंजिला इमारत में सुबह सात बजे आग लग गई। हालांकि, घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारी के मुताबिक, सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा आग बुझाने का अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि आग लगने की वजहों का पता लगाया जा रहा है।
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.