Rajdhani Express : गुवाहाटी में दो राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से मॉर्फिन, अवैध सिगरेट बरामद

Samachar Jagat | Thursday, 28 Jul 2022 12:06:18 PM
Morphine, illegal cigarettes recovered from two Rajdhani Express trains in Guwahati

गुवाहाटी (असम) |  गुवाहाटी में दो राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से 74 लाख रुपये की मॉर्फिन (मादक पदार्थ) और अवैध सिगरेट बरामद की गई है। दोनों मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की गुवाहाटी इकाई ने बुधवार को राजधानी एक्सप्रेस से दो लोगों के पास से 0.73 किलोग्राम मॉर्फिन और 20,503 सिगरेट बरामद की।

अधिकारी ने कहा, '' वे कथित तौर पर इसे दीमापुर से लखनऊ ले जा रहे थे। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 70 लाख रुपये है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।’’अधिकारी ने बताया कि अन्य मामले में डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से अवैध सिगरेट के 200 बंडल बरामद किए गए और मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने कहा, '' वह कथित तौर पर दीमापुर से इलाहाबाद जा रहा था। इन सिगरटों की अनुमानित कीमत चार लाख रुपये है।’’
अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.