मुंबई: पुलिस स्टेशन में की तोड़-फोड़ और आगजनी, 17 लोग गिरफ्तार

Samachar Jagat | Sunday, 19 Mar 2017 03:23:37 PM
Mumbai: Breakdown and arson in police station, 17 people arrested

मुंबई। सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति के आपत्तिजनक पोस्ट से नाराज एक समूह के लोगों ने मुंबई के एक थाने में तोड़-फोड़ कर दी। जानकारी के अनुसार उपनगरीय ट्रांबे पुलिस स्टेशन में कथित तौर पर लोगों द्वारा तोड़-फोड़ करने की घटना सामने आई है। इस संबंध में पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

पुलिस के अनुसार तोड़-फोड कर रहे लोगों की मांग थी कि आरोपी को उनके हवाले कर दिया जाए। गुस्से में आकर समूह के लोगों ने पुलिस स्टेशन के बाहर खड़े वाहनों में आग लगा दी। उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में एक शिकायत दर्ज की गई थी।

उस व्यक्ति पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं उस आरोपी को लोगों के हवाले करने की मांग को लेकर एक समुदाय के लोग थाने पहुंचे और थाने के बाहर खड़ी गाडिय़ों को आग के हवाले कर दिया वहीं गुस्साएं लोगों ने थाने में भी तोड़-फोड़ की। भाषा 
 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.