Odisha में ओबीसी सर्वेक्षण शुरू।

Samachar Jagat | Monday, 01 May 2023 03:33:53 PM
OBC survey started in Odisha

भुवनेश्वर। ओडिशा में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से संबंधित बहुप्रतीक्षित सर्वेक्षण सोमवार को शुरू हो गया। अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्बारा ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से किया जा रहा यह सर्वेक्षण 27 मई तक जारी रहेगा। सर्वेक्षण राज्य के सभी 314 ब्लॉक और 114 शहरी स्थानीय निकायों में किया जा रहा है।

ओडिशा ओबीसी सर्वेक्षण करने वाला बिहार के बाद दूसरा राज्य है। अधिकारियों ने बताया कि सर्वेक्षण में पिछड़ेपन के विभिन्न संकेतक शामिल किए गए हैं जिसमें ओडिशा में पिछड़ेपन की सामाजिक और शैक्षिक स्थिति का भी पता लगाया जाएगा।आयोग ने सभी आंगनवाड़ी केंद्रों और विभिन्न पीडीएस प्रतिष्ठानों में भी केंद्र खोले हैं जहां समुदाय के लोग अपना विवरण जमा कर सकते हैं और सर्वेक्षण संबंधी औपचारिकताएं पूरी कर सकते हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान राज्य सरकार द्बारा सूचीबद्ध 208 ओबीसी समुदायों की सामाजिक और शैक्षिक स्थिति का पता लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद यह सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा कि राज्य में संबंधित समुदायों के सभी व्यक्तियों का सर्वेक्षण हुआ है या नहीं। 

Pc: LatestLY हिन्दी



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.