Odisha: रात को साथी के सामने चार बदमाशों ने युवती के साथ किया ऐसा, फिर कार में...

Hanuman | Tuesday, 24 Dec 2024 12:39:47 PM
Odisha: Four miscreants did this to a girl in front of her friend at night, then in the car...

इंटरनेट डेस्क। ओडिशा के भुवनेश्वर शहर के लुंबिनी विहार इलाके से अब एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर चार बदमाशों द्वारा एक युवती का अपहरण कर उसके साथ मौजूद पुरुष साथी पर जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। खबरों के अनुसार, महिला के साथी को आरोपियों ने इतना पीटा की वो अचेत होकर गिर पड़ा। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच पीडि़त को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। 

खबरों के अनुसार, शहर के मैत्री विहार पुलिस स्टेशन क्षेत्र में रविवार की रात 1.30 बजे ये वारदात हुई है। इस दौरान युवती अपने पुरुष साथी के साथ घर जा रही थी। इस दौरान सफेद कार में सवार चार बदमाशों ने दोनों को रास्ते में रोक लिया। इसके बाद बदताशों ने युवती के दोस्त पर जानलेवा हमला किया। वहीं फिर युवती को जबरन कार में बैठाकर वहां से फरार हो गए। 

एक राहगीर ने पुलिस को दी जानकारी
एक राहगीर ने सडक़ किनारे अचेत अवस्था में पड़े पीडि़त आकाश सिंह को देखकर इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में आकाश को भर्ती कराकर उसके बयान दर्ज किए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला  दर्ज कर कर युवती की तलाश शुरू की। इसके बाद मैत्री विहार पुलिस की टीम ने सोमवार तडक़े युवती को सुरक्षित खोज निकाला। पुलिस द्वारा युवती से पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा अब अपने स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही पुलिस द्वारा मामले में अन्य खुलासा किया जा सकता है। 

PC: prabhasakshi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.