Odisha : भालू के हमले में दो वन रक्षक घायल

Samachar Jagat | Thursday, 09 Jun 2022 10:26:21 AM
Odisha: Two forest guards injured in bear attack

बारीपदा (ओडिशा) : ओडिशा के सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान में भालू के हमले में कम से कम दो वन रक्षक घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह हमला जंगल में चल रही बाघों की गणना के दौरान हुआ। एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने कहा कि दो वन रक्षकों - चतुर्भुजा सोरेन (26) और रमते मांझी (21) को जशीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि आठ दिवसीय बाघ गणना छह जून को सिमिलिपाल में शुरू हुई थी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.