जनता भाजपा के साथ राजस्थान में परिवर्तन लाएगी: Rajendra Rathore

Samachar Jagat | Monday, 06 Nov 2023 09:53:26 AM
People will bring change in Rajasthan with BJP: Rajendra Rathore

इंटरनेट डेस्क। नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ अब अपने विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के लिए पूरी तरह से सक्रिय हो चुके हैं। वह लगातार यहां पर जनसंपर्क कर रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी भी दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि  जीतेगी भाजपा तो संवरेगा तारानगर। 

तारानगर विधानसभा के गांव जयपुरिया पट्टा, देवीपुरा, मिठड़ी बलवंतसिंह और डोकवा के ग्रामवासियों ने तारानगर से कांग्रेस के भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए 25 नवंबर को भाजपा को जिताने का संकल्प लिया है। 

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास की भावना ही भाजपा का आधार है। जनता भाजपा के साथ राजस्थान में परिवर्तन लाएगी, अब सबको यही विश्वास है। अमरपुरा, बास रड़साना, बास मुन्दी, मुन्दी बड़ी, मुन्दी ताल में जनसंपर्क के दौरान जनता में जोश और यही विश्वास देखने को मिला।

प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि अबकी बार भाजपा की सरकार को ही लाना है और कुशासन की सरकार कांग्रेस को इस बार वोट की चोट से सबक सिखाना है।

PC: twitter 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.