Rajasthan: आज इतने बजे घोषित होगा दसवीं बोर्ड का परिणाम, यहां पर देख सकते हैं नतीजा

Samachar Jagat | Wednesday, 29 May 2024 08:40:48 AM
Rajasthan: 10th board result will be declared today at this time, you can check the result here

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर सैकंडरी और प्रवेशिका के परिणाम का इंतजार आज समाप्त हो जाएगा। ये परिणाम आज शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है।सैकंडरी और प्रवेशिका का परिणाम आज शाम 5 बजे संभागीय आयुक्त एवं बोर्ड प्रशासक महेश चन्द्र शर्मा द्वारा घोषित किया जाएगा। 

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने इस संबंध में जानकारी दी कि बोर्ड प्रशासन ने सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। परीक्षा में 10 लाख 62 हजार 341 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। इसके साथ ही प्रवेशिका परीक्षा का परिणाम भी जारी होगा। इसमें कुल 7063 विद्यार्थी रजिस्टर्ड थे।

परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in एवं डिजीलॉकर पर भी उपलब्ध होगा। परिणाम संभागीय आयुक्त एवं बोर्ड प्रशासक महेश चन्द्र शर्मा जारी करेंगे। सैकंडरी और प्रवेशिका के विद्यार्थियों को अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार है।

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.