Rajasthan : अजमेर में श्री गुरु गोबिंद सिंह का 357वां प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास से मनाया

Samachar Jagat | Thursday, 29 Dec 2022 11:43:09 AM
Rajasthan : 357th Prakashotsav of Shri Guru Gobind Singh celebrated with enthusiasm in Ajmer

अजमेर : राजस्थान के अजमेर में सिख समाज दसवें गुरु श्री गोबिंद सिंह महाराज का 357वां प्रकाशोत्सव बहुत ही हर्ष, उल्लास, खुशी और धार्मिक रीति के साथ मनाया गया। अजमेर गुरु सिह सभा की ओर से मार्टिंडल ब्रिज स्थित सीनियर रेलवे इंस्टीट््यूट पर विशेष कीर्तन दरबार सजाया गया जिसमें बड़ी संख्या में सिख समुदाय के महिला, पुरुष एव बच्चों ने हिस्सा लिया। दमदमी टक्साल जत्था भिडरा के सहजपाल सिह एवं साथियों ने शबद सुनाकर संगत को निहाल किया।

ज्ञानी निर्मल सिंह कथा कीर्तन करेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर तीन बजे तक चलेगा। इस दौरान ज्ञानी निर्मल सिह कथा कीर्तन करेंगे। शाम 7:30 बजे हाथीभाटा गुरुद्बारे में दीवान सजाया जाएगा तथा प्रकाश पर्व को देखते हुए रात्रि बारह बजे गुरुद्बारों के बाहर आतिशबाजी का भी आयोजन होगा।
सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह का जन्म 22 दिसंबर 1666 को पटना में हुआ था। वे गुरु तेजबहादुर के पुत्र थे। उनकी आध्यात्मिक और सैन्य क्षमता के आगे पूरा सिख समाज नतमस्तक है। यही कारण है कि आज 357वें प्रकाश पर्व पर न केवल अजमेर बल्कि देश विदेश के गुरुद्बारों में सिख समुदाय वहां पहुंचकर मत्था टेक रहे हैं और बहुत ही भक्ति भाव से अरदास कर रहे हैं। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.