Rajasthan: अब अशोक गहलोत ने भाजपा के लिए बोल दी ये बड़ी बात

Samachar Jagat | Monday, 01 Apr 2024 04:07:19 PM
Rajasthan: Now Ashok Gehlot said this big thing for BJP

जयपुर। देश में इसी महीने से शुरू होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी और केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने मुंबई प्रवास से जयपुर लौटने के दौरान लोकसभा चुनाव को लेकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर जुबानी हमला बोला है। 

अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज देश भर में लोकतंत्र खतरे में है। इलेक्ट्रोल बंद के नाम पर कांग्रेस के खातों को फ्रिज किया जा रहा है, लोकतंत्र में यह अच्छी परंपरा नहीं है। उन्होंने यहां तक बोल दी किया भारतीय जनता पार्टी देशभर में विपक्षी नेताओं को जेल में डालने का काम कर रही है। 

अशोक गहलोत ने लोकसभा चुनाव को लेकर यहां कहा कि भारतीय जनता पार्टी कह रही है 400 पार, लेकिन मैं आपको बता दूं अगर 250 पार भी हो जाए तो मुझे बता देना।  गौरतलब है कि इस बार भी देश में लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे। राजस्थान में 19 और 26 अप्रैल को मतदान होगा। देश में अन्तिम चरण का मतदान 1 जून को होगा। वहीं मतगणना 4 जून को होगी। 

PC: twitter 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.