Rajasthan: विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद सचिन पायलट आज उठाने जा रहे हैं ये बड़ा कदम

Samachar Jagat | Wednesday, 27 Dec 2023 10:30:34 AM
Rajasthan: After the defeat of Congress in the assembly elections, Sachin Pilot is going to take this big step today

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में 25 दिसंबर को 199 विधानसभा सीटों पर ही चुनाव हुए थे। कांग्रेस उम्मीदवार गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण श्रीगंगानगर की करणपुर सीट पर चुनाव नहीं हुआ था। इस सीट पर उप चुनाव अब होगा। 

कांग्रेस ने श्रीगंगानगर जिले की श्रीकरणपुर विधानसभा सीट के लिए अब कांग्रेस की ओर से दिवंगत विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के बेटे रुपिंदर सिंह कुन्नर को टिकट दिया है। रुपिंदर ने नामांकन भी दाखिल कर दिया है।

कांग्रेस की ओर से गुरमीत सिंह कुन्नर के बेटे को टिकट देकर सहानुभूति कार्ड खेला गया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी  की ओर से इस सीट पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को अपना  उम्मीदवार बनाया है। 

अब पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट आज करणपुर, जिला श्रीगंगानगर में कांग्रेस प्रत्याशी रूपिंदर सिंह कुन्नर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस बात की जानकारी सचिन पायलट ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।  विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को केवल 69 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है। 

PC:  jansatta
खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.