Lok Sabha Elections: अशोक गहलोत ने अब राहुल गांधी को लेकर कही ये बड़ी बात, लोगों से की ये अपील

Samachar Jagat | Friday, 12 Apr 2024 10:42:05 AM
Lok Sabha Elections: Ashok Gehlot now said this big thing about Rahul Gandhi, this is the appeal of the people

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को भी कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में कई चुनावी सभाओं में हिस्सा लिया। वह इन दिनों जमकर कांग्रेस उम्मीदवारों का प्रचार कर रहे हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी दी है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में ट्वीट किया है। उन्होंने राहुल गांधी की सभा को लेकर भी बड़ी बात कही है। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट किया कि फलौदी के इरादे फौलाद, गरज उठे हाथ के साथ।

आज न्याय की आस के साथ राहुल गांधी के ओजस्वी विचारों को सुनने के लिए आए बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं व सभी वर्गों के जन समुद्र को प्रणाम। जोश और उमंग से लबरेज माहौल में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ जोधपुर कांग्रेस प्रत्याशी करणसिंह उचियारड़ा को जिताने का आग्रह किया।

वहीं उन्होंने एक अन्य ट्वीट के माध्यम से कहा कि आ गई गिनती की बारी, हक से मिलेगी भागीदारी। आज अनूपगढ़ में राहुल गांधी ने मनरेगा मजदूरी बढ़ोतरी, महिला सम्मान राशि, किसानों की कर्ज माफी व जातिगत जनगणना के लिए कांग्रेस के साथ आने का आह्वान किया। इस उत्साह से परिपूर्ण परिवेश में बीकानेर से कांग्रेस प्रत्याशी गोविंदराम मेघवाल व श्रीगंगानगर से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप इंदौरा को वोट देने की अपील की।

PC: twitter 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.