Rajasthan: इन चार में से कोई एक नेता बन सकता है भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष, पार्टी की ओर से किया जा रहा है विचार

Samachar Jagat | Tuesday, 11 Jun 2024 03:51:25 PM
Rajasthan: Any one of these four leaders can become the state president of BJP, the party is considering it

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव में आशानुरूप परिणाम नहीं आए हैं। केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में फिर से एनडीए सरकार का गठन होने के बाद अब भाजपा राजस्थान में प्रदेशस्तर पर संगठन में बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रही है। राजस्थान में जल्द ही प्रदेशाध्यक्ष बदल सकता है। खबरों के अनुसार,  वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का पद से हटना लगभग तय है। 

राजस्थान में भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष के लिए कई नामों पर चर्चा हो रही है। खबरों की मानें तो प्रदेश में ओबीसी वर्ग के किसी नेता को प्रदेशाध्यक्ष बनाया जा सकता है।

खबरों के अनुसार, राजस्थान का नया प्रदेशाध्यक्ष बनने के दावेदारों में राज्यसभा सदस्य मदन राठौड़, राजेंद्र गहलोत, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया एवं प्रभुलाल सैनी  है। पार्टी की ओर से इन नामों पर विचार किया जा रहा है। इनमें से आगामी समय में कोई एक नेता भारतीय जनता पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष बन सकता है।

PC:  outlookindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.