Rajasthan: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह के बिगड़े बोल, सीएम गहलोत को बता दिया राजनीति का 'रावण'

Shivkishore | Saturday, 29 Apr 2023 08:41:12 AM
Rajasthan: Union Minister Gajendra Singh's bad words, told CM Gehlot the Ravan of politics

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनावों में अभी पूरे 6 महीने का समय है और उसके पहले ही राजनीतिक पार्टियां चुनावी मोड़ में आ चुकी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह के बीच हमेशा से ही बयानों के तीर चलते आए है। ऐसे में एक बार फिर से गजेंद्र सिंह ने गहलोत पर निशाना साधा और उन्हें राजनीति का रावण बता दिया। 

गजेंद्र सिंह के इस बयान के बाद उनकी चारों और निंदा हो रही है,  उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री पर विवादास्पद बयान दिया है गजेंद्र सिंह शेखावत ने सीएम गहलोत की तुलना राजनीति के ’रावण’ से कर दी। आपकों बता दें की केंद्रीय मंत्री गुरुवार को चित्तौड़गढ़ में बीजेपी की जनाक्रोश रैली को संबोधित कर रहे थे।

यहीं उन्होंने कहा कि रामराज्य की स्थापना के लिए राजनीति के ’रावण’ अशोक गहलोत की विदाई करनी होगी। इस बयान के बाद मुख्यमंत्री गहलोत ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा ये राम और रावण का मामला नहीं है। मैं गजेंद्र सिंह को राम कहने के लिए तैयार हूं बशर्ते केंद्रीय मंत्री राम जैसा व्यवहार तो करें। गजेंद्र सिंह ईमानदारी दिखाते हुए गरीबों का पैसा वापस करें।

PC- news18



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.