Rajasthan: अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार को अब दे डाली है ये चेतावनी

Samachar Jagat | Tuesday, 11 Jun 2024 08:34:24 AM
Rajasthan: Ashok Gehlot has now given this warning to Bhajan Lal government

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व अशोक गहलोत ने राजधानी जयपुर के सेंट्रल पार्क में गांधीजी के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए बनाए गए गांधी वाटिका म्यूजियम को लेकर अब भजनलाल सरकार को अनशन की चेतावनी दे डाल है। 

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि हमारी सरकार ने जयपुर के सेंट्रल पार्क में गांधीजी के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए करीब 85 करोड़ रुपए की लागत से गांधी वाटिका म्यूजियम बनाया जिसका उद्घाटन 23 सितंबर 2023 को राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया था। 

गांधी वाटिका म्यूजियम को शुरू ना किया जाना समझ के परे 
पहले प्रशासन के चुनावों में व्यस्त होने के कारण इसे आमजन के लिए शुरू नहीं किया था परन्तु अब तो लोकसभा चुनाव भी हो चुके हैं एवं नई सरकार को 6 महीने से अधिक का समय हो गया है। ऐसे में अभी तक गांधी वाटिका म्यूजियम को शुरू ना किया जाना समझ के परे है।

म्यूजियम को अविलंब शुरू करने के लिए सीएम भजनलाल शर्मा से किया आग्रह
मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आग्रह करना चाहता हूं कि जयपुर में बने इस आकर्षक म्यूजियम को अविलंब शुरू किया जाए। ऐसा ना हो कि प्रशासन की इस हटधर्मिता के खिलाफ गांधीवादियों को गांधी वाटिका शुरू करने के लिए अनशन करने पर मजबूर होना पड़े।

PC:  patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.