Rajasthan: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर अशोक गहलोत ने बोल दी ये बड़ी बात

Samachar Jagat | Thursday, 28 Mar 2024 05:13:40 PM
Rajasthan: Ashok Gehlot said this big thing regarding the manifesto of Congress for Lok Sabha elections.

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र राजस्थान की राजधानी जयपुर से छह अप्रैल को जारी किया जाएगा। इसे 6 अप्रैल की सुबह 11 बजे कांग्रेस की ओर से इसे लॉन्च किया जाएगा।

इस संबंध में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा उम्मीदवार हैं। वह नामांकन के बाद पहली बार जयपुर आ रही हैं। सोनिया गांधी कांग्रेस के घोषणापत्र के लॉन्च कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। पूर्व सीएम ने इस संबंध में कहा कि लोकसभा चुनाव का घोषणा पत्र लॉन्च करने के लिए  6 अप्रैल को सुबह 11 बजे का समय तय किया गया है।§U उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र राजस्थान से लॉन्च होना गर्व की बात है। 

कांग्रेस के तमाम नेता-कार्यकर्ताओं को उस दिन कार्यक्रम में हिस्सा लेने का आह्वान किया गया है। गौरतलब है कि देश में इस बार सात चरणों में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। चुनाव परिणाम चार जून को आएगा।

PC: barandbench

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.