Rajasthan Assembly Elections: टिकट नहीं मिलने पर पूर्व मंत्री कृष्णेंद्र कौर दीपा ने किया निर्दलीय चुनाव लडऩे का ऐलान, इन नेताओं ने भी दिखाए बगावती तेवर 

Samachar Jagat | Friday, 03 Nov 2023 09:46:17 AM
Rajasthan Assembly Elections: After not getting the ticket, former minister Krishnendra Kaur Deepa announced to contest the elections as an independent, these leaders also showed rebellious attitude

इंटरेनट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी होने के साथ ही नेताओं के बागवती तेवर भी समाने आने लगे हैं। बीजेपी की ओर से गुरुवार को 58 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी की गई। इस सूची में कई बड़े नेताओ के नाम कटे हैं।

खबरों के अनुसार, वहीं नदबई से तीन बार विधायक रही और 2018 में भाजपा से चुनाव लड़ी पूर्व मंत्री कृष्णेंद्र कौर दीपा ने टिकट नहीं मिलने पर अपने बगावती तेवर दिखाए हैं। उन्होंने अब निर्दलीय चुनाव लडऩे का ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से  यहां से जगत सिंह को टिकट दिया गया है। 

वहीं बयाना से जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल की पत्नी डॉ. ऋतु बनावत ने भी निर्दलीय चुनाव लडऩी की घोषणा कर दी है। कामां से भाजपा की ओर से भाजपा उम्मीदवार का विरोध होने लगा है। इस बार पार्टी की ओर से मूलत: हरियाणा की नौक्षम चौधरी को टिकट दिया है। यहां पर अब पूर्व विधायक शमशुल हुसैन ने भी चुनाव लडऩे का ऐलान किया है। 

PC: etvbharat



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.