Rajasthan Assembly Elections: अशोक गहलोत का बड़ा बयान, बताया किन नेताओं को मिलेगा टिकट

Hanuman | Saturday, 14 Oct 2023 02:37:28 PM
Rajasthan Assembly Elections: Ashok Gehlot's big statement, told which leaders will get tickets

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में 25 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी तक कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी नहीं की गई है। सोमवार को ये सूची जारी हो सकती है। इस सूची से कई विधायकों के नाम गायब होने की उम्मीद है। इस बात के संकेत खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी दे चुके हैं। 

सीएम गहलोत ने कांग्रेस के टिकट वितरण को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस संबंध में कहा कि टिकटों का अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान द्वारा ही किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार जीतने योग्य उम्मीदवार को टिकट दिया जाएगा।

अशोक गहलोत ने कहा कि पार्टी में चीजें ठीक चल रही हैं। उन्होंने जानकारी दी कि कांग्रेस की ओर से पूर्वी राजस्थान में बारां से चुनाव अभियान शुरू करेगी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े 16 अक्टूबर को यहां पर संबोधित करेगी। वहीं महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा 20 अक्टूबर को दौसा के सिकराय में रैली को संबोधित किया जाएगा। 

PC: abplive



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.