Donald Trump ईरान की इस बात से हैं नाखुश, फिर से ठुकरा दिया है जंग रोकने का ऑफर

Hanuman | Saturday, 02 May 2026 08:42:27 AM
Donald Trump is angry with Iran over this matter and has once again rejected the proposal to avert war

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-ईरान के बीच जारी विवाद के समाप्त होने के संकेत नजर नहीं आ रहे हैं।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जंग रोकने के लिए ईरान के ऑफर को एक बार फिर से ठुकरा दिया है। बताया जा रहा है कि ईरान द्वारा अपने नए प्रस्ताव में परमाणु मुद्दे का जिक्र नहीं किए जाने से डोनाल्ड ट्रंप नाखुश हैं। खबरों क अनुसार, ट्रंप ने अब बोल दिया कि बातचीत के लिए ईरान का नया ऑफर भी मुझे मंजूर नहीं है। ईरान की लीडरशिप उलझ गई है और बुरी तरह से बिखर गई है। वे समझौता करना चाहते हैं, लेकिन आपस में सहमत नहीं हो पा रहे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इससे पहले ईरान की ओर से दो बार इस प्रस्ताव मिल चुके हैं, जिन्हें वह पहले ही ठुकरा चुके हैं।

दूसरी ओर ईरान भी इस बात पर अड़ गया है कि होर्मुज को तुरंत खोलना चाहिए, परमाणु मुद्दे पर बाद में बातचीत की जाएगी। जबकि डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि दोनों चीजें एकसाथ हों। डोनाल्ड ट्रंप बोल चुके हैं कि ईरान को बातचीत के लिए आने से पहले एनरिच्ड यूरेनियम को सौंपना होगा।

अमेरिका इन कंपनियों पर लगा सकती है पाबंदी
इससे पहले ट्रंप ने ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर बोल दिया था कि इसके लिए संसद से अनुमति की आवश्यकता नहीं है। जो लोग इसकी मांग कर रहे हैं, वे देशभक्त नहीं हैं। वहीं अमेरिका की ओर से अब उन कंपनियों पर पाबंदी लगाई जा सकती है जो ईरान को होर्मुज से गुजरने के लिए पैसा देती हैं। अमेरिका और ईरान के बीच जंग कब थमेगी ये तो आने वाला समय ही बताएगा। अभी इसके संकेत तो नहीं मिल रहे हैं।

PC: thewire
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.