Rajasthan Assembly Elections: चुनाव जीतने के लिए अब कांग्रेस ने बना ली है ये रणनीति, पूरे प्रदेश में करेगी ऐसा 

Hanuman | Tuesday, 31 Oct 2023 03:50:29 PM
Rajasthan Assembly Elections: Congress has now made this strategy to win the elections, will do this in the entire state

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की चौथी सूची का इंतजार है। इस सूची के जारी होने से पहले कांग्रेस की ओर से बड़ी खबर सामने आई है।

चुनाव से पहले कांग्रेस ने एक बड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया है। कांग्रेस की ओर से राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आमजन से 7 बड़े वादे किए गए हैं। इन वादों को पूरा करने के लिए पार्टी का सत्ता में आना जरूरी है।

अब कांग्रेस ने इन सात गारंटियों को जनता तक पहुंचे इसके लिए पूरे राजस्थान में गारंटी यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चुनाव में कांग्रेस की जीत का बड़ा दावा कर रहे हैं। 

गौरतलब है कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा। प्रदेश की सभी 200 सीटों पर इसी दिन मतदान होगा। चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। 

PC: business-standard



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.