Rajasthan Assembly Elections: अगर जेल में भी डालोगे तो जीतकर आऊंगा: Govind Singh Dotasra

Samachar Jagat | Saturday, 28 Oct 2023 10:08:03 AM
Rajasthan Assembly Elections: Even if you put me in jail, I will win: Govind Singh Dotasra

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने उनके ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर भारतीय जनता पार्टी और केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है।

कांग्रेस के दिग्गज नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को सीएम गहलोत के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि ईडी की कार्रवाई इसलिए हुई, क्योंकि किसान का बेटा बीजेपी-आरएसएस के खिलाफ मुखर होकर बोलता है।

चुनाव आते ही कांग्रेस पार्टी को बदनाम करके सत्ता हासिल करने का षड्यंत्र रचा गया। अगर जेल में भी डालोगे तो जीतकर आऊंगा। मेरी जनता, मेरे कार्यकर्ता और सत्य मेरे साथ है। भाजपा की मंसूबे परे नहीं होंगे। इस मौके पर उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ पर निशाना साधा है। 

गौरतलब है कि राजस्थान में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनाव से पहले ईडी ने प्रदेश के नेताओं के घर कार्रवाई की है। 

PC:  twitter



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.