Rajasthan Assembly Elections: पांच करोड़ से अधिक मतदाता चुनेंगे राजस्थान की नई सरकार 

Samachar Jagat | Tuesday, 10 Oct 2023 09:26:09 AM
Rajasthan Assembly Elections: More than five crore voters will elect the new government of Rajasthan

जयपुर। राजस्थान में 23 नवम्बर को विधानधान चुनाव होने है। चुनाव आयोग की ओर से कार्यक्रम का ऐलान सोमवार को कर दिया गया है। तीन दिसम्बर को तय हो जाएगा किस पार्टी की प्रदेश में सरकार बनेगी। प्रदेश में इस बार 5 करोड़ 27 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने सोमवार को शासन सचिवालय में आयोजित पीसी में इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के अनुसार राज्य में कुल 5 करोड़ 27 लाख से अधिक मतदाता हैं। इसमें 2 करोड़, 75 लाख से अधिक पुरुष और 2 करोड़ 51 लाख से अधिक महिला मतदाता हैं।

उन्होंने बताया कि 1 लाख 41 हजार 898 सर्विस मतदाता भी हैं। प्रदेश में कुल 51 हजार 756 मतदान केंद्र हैं, जिनमें 10 हजार 415 शहरी तथा 41 हजार 341 ग्रामीण इलाकों में स्थित हैं। 18 से 19 वर्ष आयु के लगभग 22 लाख युवा मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

PC: jagran



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.