Rajasthan Assembly Elections: इस मुद्दे पर आज भाजपा को घेर सकती हैं प्रियंका गांधी 

Samachar Jagat | Friday, 17 Nov 2023 10:57:44 AM
Rajasthan Assembly Elections: Priyanka Gandhi may corner BJP on this issue today

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने भी अपनी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। गुरुवार को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश में जनसभाएं की और आज महासचिव प्रियंका गांधी प्रदेश में दो जगहों पर जनसभाओं को संबोंधित करेंगी।  

वह आज राजस्थान के सागवाड़ा और चित्तौडग़ढ़ जिलों का दौरा करेंगी। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। प्रियंका गांधी उदयपुर के सागवाड़ा में दोपहर 12.30 बजे एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद वह चित्तौडग़ढ़  में सभा को संबोधित करेंगी। 

खबरों के अनुसार, कांग्रेस महासचिव प्रियंका चुनावी सभा में ईआरसीपी परियोजना (पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों के लिए सिंचाई और पेयजल की योजना) को लेकर भाजपा सरकार को घेर सकती हैं। ईआरसीपी परियोजना पूर्वी राजस्थान के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। राजस्थान में 25 नवम्बर को विधानसभा चुनाव होने हैं।

PC: news18 



 

Copyright @ 2023 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.